6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: राजस्थान में ‘स्वाभिमान’ के लिए मानवेन्द्र की रैली, दिल्ली तक बढ़ गई बेचैनी, असंतुष्ट BJP-कांग्रेस नेता होंगें शामिल!

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
BJP Leader Jaswant Singh son MLA Manvendra Singh Swabhiman Rally

बाड़मेर।

BJP की खिलाफत में उतरे विधायक मानवेन्द्र सिंह (MLA manvendra singh Jasol) की ओर से शनिवार को स्वाभिमान रैली बुलाई गई है। इस रैली में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की भी सम्भावना बताई जा रही है। इसमें भाजपा और कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के नाम भी लिए जा रहे हैं। हालांकि मानवेन्द्र सिंह ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

उधर इस रैली को लेकर भाजपा में जयपुर से लेकर दिल्ली तक बेचैनी बनी हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की केन्द्रीय मंत्री और जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह से मुलाकात को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में राजपूतों की नाराजगी दूर करने पर भी इस बैठक में चर्चा हुई है। पचपदरा में 22 सितंबर को होने वाली स्वाभिमान रैली को राष्ट्रीय स्तर तक राजनीतिक चर्चा में लाया गया है और इसमें जसवंतसिंह के संपर्क में रहे दिल्ली तक के नेताओं की दिलचस्पी है।

मानवेन्द्रसिंह इनके संपर्क में हैं
चर्चा है कि यशवंतसिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और अरूण शौरी रैली को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उनके आने के चर्चे हैं पर पुष्टि नहीं हो रही है।