5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बायपास को बस संचालकों ने बनाया अवैध बस अड्डा ?

- आवागमन में लोगों को परेशानी- यातायात पुलिस बस संचालकों के खिलाफ नहीं कर रही कार्रवाई
2 min read
Google source verification
बायपास को बस संचालकों ने बनाया अवैध बस अड्डा ?

बायपास को बस संचालकों ने बनाया अवैध बस अड्डा ?

बालोतरा. यातायात पुलिस की नाक के नीचे शहर में बायपास रोड बस संचालकों के लिए अवैध बस अड्डा बन गया है। व्यस्ततम मार्ग पर बीच सड़क खड़ी बसें यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है तो हादसों को भी न्योत रही हैं। आमजन व यात्री परेशान है तो यातायात पुलिस मूकदर्शक बनी हुई। हादसों के बाद भी पुलिस व प्रशासन आंखें मूंदें बैठे हैं। एेसे में इन बस संचालकों के हौसले बुलंद है।

नगर के अत्यधिक व्यस्ततम स्थान छतरियों का मोर्चा से रोडवेज, निजी बसों का संचालन होने से हर दिन बिगडऩे वाली यातायात व्यवस्था पर नगर परिषद ने लूनी नदी बायपास मार्ग संत हरिदास सर्कल के समीप अस्थायी बस स्टैण्ड बनाया था। वहीं यहां से रोडवेज, निजी बसों के संचालन का निर्णय लिया था। इसके बाद यहां से निजी बसों का संचालन शुरू किया। शुरुआत के कुछ महिनों तक बसों का संचालन निर्धारित स्थान से हुआ। इससे आमजन ने बड़ी राहत महसूस की, लेकिन इसके बाद से निजी बस संचालक फिर से अपनी मनमानी पर आ गए। लंबे समय से ये बायपास मार्ग किनारे बसें खड़ी कर इनका संचालन कर रहे हैं। रवानगी के निर्धारित समय से ये आधा से पौन घंटा पहले बस मार्ग पर खड़ी कर देते हैं। पूरे दिन में दर्जनों बसों का संचालन होने व इनके इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में हाथ ठेला, खोमचा चालकों के खड़े रहने पर बायपास से गुजरना आमजन व वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

प्रशासन व पुलिस करे कार्रवाई- बायपास नाम का होकर रह गया है। सुबह से रात नौ बजे तक मार्ग पर दर्जनों बसों का ठहराव होता है। इस पर आवागमन दिन ब दिन मुश्किल हो रहा है। उपखंड प्रशासन, यातायात पुलिस इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। - पदमाराम माली
बस संचालकों को करे पाबंद- बायपास पर बसों का ठहराव व संचालन होने पर यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। हर दिन वाहन भिड़ते हैं। चालक उलझते व आपस में लड़ते हैं। प्रशासन निजी बस संचालकों को निर्धारित स्थान से संचालन के लिए पाबंद करे। - ओमप्रकाश शेरा