
Car robbery case filed
समदड़ी (बाड़मेर). जयपुर से जोधपुर के लिए किराए की कार लेकर आए दो अज्ञात लोगों ने कनाना गांव के समीप कार चालक को धमकाया और कार लेकर फरार हो गए। कस्बे पुलिस थाना में इसे लेकर मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी धोलाराम माली ने बताया कि दौसा निवासी चंद्रभान पुत्र मोहनसिंह ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि उसके पास दो अज्ञात लोग आए और जोधपुर के लिए उसकी कार किराए पर लेकर चलने को कहा । इस पर वह कार लेकर इनके साथ जयपुर से जोधपुर के लिए रवाना हुआ।
बीच रास्ते में उन्होंने पाली होकर जोधपुर चलने को कहा। पाली से होते हुए वे कानाना गांव पहुंचे। इससे पूर्व दोनों में से एक ने कार चालक को धमकाया और चालक की सीट पर बैठकर कार खुद चलाने लगा। कानाना के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे कार चालक को जबरन कार से नीचे उतारकर दोनों कार लेकर बालोतरा की ओर फरार हो गए। पुलिस ने कार लूट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
और इधर...
आेवरलोड वाहन निकाल रहे सड़कों का दम
कल्याणपुर. ओवरलोड वाहनों की आवाजाही ने क्षेत्र की सड़कों की हालत खस्ता कर दी है। इनके क्षतिग्रस्त होने से आवागमन को लेकर हर दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
नागाणा की पहाडिय़ों में लगे के्रशर्स से हर दिन बड़ी संख्या में कंक्रीट से भरे ओवरलोड वाहन नेवरी, चारलाई, मण्डली बागावास, थूम्बली, गंगावास कोरणा, कल्याणपुर से होकर गुजरते हैं। इस पर सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। इस समस्या की जानकारी प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग को देने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही।
आग से झोंपा व घरेलू सामान स्वाह
समदड़ी. राजस्व ग्राम देवड़ा के एक खेत में बने रहवासी मकान में अचानक आग लगने से अनाज व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। लासी पत्नी नगाराम मेघवाल निवासी देवड़ा के रहवासी कच्चे घर में गुरुवार शाम चार बजे आग लग गई । इससे चार क्ंिवटल बाजरा, पांच हजार की नकदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया । आसपास के लोगों ने आग बुझाई।
Published on:
28 Sept 2018 11:05 am
