
Barmer News: नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ने शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फेडरेशन की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल को भेजी शिकायत के बाद डीजीपी के निर्देश पर शिव थाने में प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच सीआईडी-सीबी को भेजी है।
शिव थाने में दर्ज प्रकरण के अनुसार नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुब्रह्मण्यम पुलिपका की ओर से मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन के आधार पर प्रकरण दर्ज हुआ हैै। रिपोर्ट में आरोप है कि विधायक की ओर से अक्षय उर्जा परियोजनाओं में 8500 करोड़ का निवेश अटकाने का काम किया जा रहा है।
शिव विधानसभा में पवन और सौर उर्जा परियोजनाओं के डवलपर्स को स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी अटका रहे हैं। साथ ही कंपनियों के कर्मचारियों व अधिकारियों को धमकाया जा रहा है। रिपोर्ट में आरोप है कि 2 हजार मेगावाट तक की परियोजनाएं बेवजह 6 माह से अटकाई है।
फेडरेशन के चीफ एग्जीक्यूटिव की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज हुआ है। मामले की जांच सीआईडी-सीबी करेगी।
यह वीडियो भी देखें
मैंने किसानों के हक और उनके अधिकार को लेकर बात की है। यह पैरवी मैं हमेशा करता रहूंगा। किसानों को मुआवजा कम मिल रहा है। उनके साथ अन्याय होने पर वे विधायक होने के नाते मेरे पास ही आएंगे। मैं उनकी आवाज नहीं उठाऊंगा तो कौन उठाएगा। अब इसके लिए मामले दर्ज हों या जेल जाना पड़े तो जाएंगे।
Updated on:
19 Jan 2025, 10:34 PM IST
Published on:
19 Jan 2025, 7:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.