
Complaint filed by villagers in front of officers
रामजी का गोल फांटा. क्षेत्र के रोली स्थित राउमावि में बुधवार शाम गुड़ामालानी उपखण्ड अधिकारी खुशाल यादव की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई हुई। इसमें ग्रामीणों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान कर ग्रामीणों को राहत दिलाने के निर्देश दिए।
इस जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण धूड़ाराम प्रजापत ने ग्राम सेवा सहकारी समिति बांटा से खरीफ बीमा क्लेम-2016 की राशि दिलाने की मांग की। एसएमसी अध्यक्ष जेयाराम गोदारा ने राउमावि रोली में नए भवन में घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए अधूरा कार्य पूर्ण कराने, केसाराम प्रजापत ने रोली से देवाणी-भोमोणी कुम्हारों की ढाणी जाने वाली ग्रेवल की मरम्मत, पूराराम गोदारा ने सनावड़ा खुर्द में नर्मदा नहर की डिग्गी पर लगी मोटर की रिपेयरिंग तथा डिग्गी की ऊंचाई बढ़ाने, कुम्हारों की ढाणी में 4 वर्ष से पानी की सप्लाई बंद होने, रोली से सनावड़ा जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने, प्रधानमंत्री आवास की किस्त व शौचालय की प्रोत्साहन राशि दिलवाने आदि समस्याएं ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष रखी। एसडीएम ने अधिकारियों से समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान गुड़ामालानी तहसीलदार बद्रीनारायण विश्नोई, पीएचईडी के जेईएन ललित कुमार, जेटीए देवेंद्र कुमार, रामाराम बैरड़, हरकन्दराम, एबीईईओ धन्नाराम भदरू आदि मौजूद थे।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
जनसुनवाई के बाद एसडीएम यादव ने रोली की उचित मूल्य की दुकान, सनावड़ा में ग्रेवल सड़क, प्रधानमंत्री आवास तथा सरकारी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने उचित मूल्य दुकान पर खाद्य वितरण रजिस्टर व स्टॉक का जायजा लिया।एसडीएम ने अधिकारियों से समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान गुड़ामालानी तहसीलदार बद्रीनारायण विश्नोई, पीएचईडी के जेईएन ललित कुमार, जेटीए देवेंद्र कुमार, रामाराम बैरड़, हरकन्दराम, एबीईईओ धन्नाराम भदरू आदि मौजूद थे।एसडीएम यादव ने रोली की उचित मूल्य की दुकान, सनावड़ा में ग्रेवल सड़क, प्रधानमंत्री आवास तथा सरकारी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
Published on:
28 Dec 2017 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
