
inc
बाड़मेर ।
कांग्रेस की संभाग स्तरीय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को घेरते हुए कहा कि मैंने पचपदरा को इसलिए मारवाड़ की रैली के लिए चुना ताकि प्रदेश की जनता को समझ मे आये की वसुंधरा राजे कितना बड़ा झूठ बोल रही है। यहां केवल रिफाइनरी की दीवार बनी है। चार साल तक इस सरकार ने काम नही अटकाया होता तो आज यहाँ रिफाइनरी होती।
गलत काम करने वाले को सरकार क्यों जेल में नहीं डालती - गहलोत
गहलोत ने कहा-वसुंधरा राजे कहती है कि उन्होंने 4000 करोड़ बचाये तो जिन्होंने ये गलत काम किया उनको जेल में क्यों नही डालती। वो जनता को गुमराह कर रही है। रैली को सचिन पायलट, रामेश्व डूडी , राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डे सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
वसुंधरा राजे की नींद उड़ गई है, राजस्थान में नहीं मिलेगी एक भी सीट
प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे की नींद उड़ गई है। उनकी कुर्सी जाने वाली है। प्रदेश में गौरव यात्रा निकालकर जनता पर भार डाल रही है। सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।
यह कैसा लोकतंत्र है कि लोगो को नारे नही लगाने के नोटिस दे रहे है। काला कपड़ा पहनकर नही आने दिया जा रहा। विरोध करने वालो को गिरफ्तार किया जा रहा है। विरोध ही क्यों इन्होंने तो अपनो की पगड़िया उछाली है। अब जनता इसका जवाब देगी। भाजपा को मारवाड़ में एक भी सीट नही मिलेगी। सभा को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रतिपक्ष नेट रामेश्वर डूडी, महासचिव हरीश चौधरी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया ।
Updated on:
05 Sept 2018 06:35 pm
Published on:
05 Sept 2018 04:44 pm
