5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनवर्षा के साथ पंच पर्व का आगाज, करोड़ों को ब्रिकी, बाजार गुलजार

- धनतेरस को सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रोनिक सामान सहित वाहनों की खरीद में तेजी - कम खरीदारी से व्यापारी मायूस
2 min read
Google source verification
धनवर्षा के साथ पंच पर्व का आगाज, करोड़ों को ब्रिकी,  बाजार गुलजार

धनवर्षा के साथ पंच पर्व का आगाज, करोड़ों को ब्रिकी, बाजार गुलजार

बालोतरा.
शहर,क्षेत्र में धनतेरस पर्व हर्षोल्लास मनाया गया। इसके साथ प्रारंभ हुए पांच दिवसीय दीपावली पर्व को लेकर लोगों में अपार उत्साह देखने को नजर आया। धनतेरस को खरीदारी के महत्व पर श्रद्धालुओं ने इस दिन सोने-चांदी के जेवरात, वाहन, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक आदि जरूरत के सामान की खरीदारी की। इस पर पूरे दिन बाजारों में अधिक चहल-पहल व रौनक रही।

सोमवार को सूर्योदय से पूर्व जगकर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन, पूजन किए। आरोग्य के देवता धन्वंतरि भगवान की पूजा की। सूर्योदय से पूर्व जगकर महिलाएं गांव के तालाब-नाडियों पर पहुंची। वहां से मिट्टी लेकर भजन गाती हुई घरों को लौटी। मिट्टी, गोबर से घर का आंगन तैयार किया। सुंदर, कलात्मक माण्डणे बनाए। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषरूप से यह हुआ। इसके बाद पुरुष व महिलाएं सज,धज कर पर्व की खरीदारी के लिए बाजार पहुंची। पर्व महत्व के अनुसार सोने-चांदी के सिक्के, जेवरात व बहियें खरीदी। इसके अलावा वाहन, बर्तन, कपड़े,इलेक्ट्रोनिक आइटम आदि जरूरत के सामान की खरीदारी की। इस पर बाजार में पूरे दिन अधिक रौनक रही। बाजारों व दुकानों में अधिक भीड़ दिखाई दिए, लेकिन इस वर्ष गत वर्ष से बिक्री कमजोर हुई। इससे व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिले हुए नहीं दिखाई दिए।

सिवाना.
कस्बे व क्षेत्र में सोमवार को धनतेरस पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने इस दिन सूर्योदय से पूर्व जगकर मंदिरों में दर्शन-पूजन किए। धन्वंतरि देव की पूजा की। इसके बाद लोग बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे और सोने-चांदी के गहने, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रोनिक सामान सहित जरूरत के सामान की खरीदारी की। पूरे दिन बाजार की दुकानों पर भीड़ रही। इस दिन सामान्य हुई बिक्री पर व्यापारी खुश नहीं दिखाई दिए। क्षेत्र में इस वर्ष पड़े अकाल का असर बाजार में देखने को नजर आया।

मोकलसर.गांव व क्षेत्र में धनतेरस पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने इस दिन बाजार में सोने-चांदी के गहने, वाहन, बर्तन, कपड़े, मिठाई, पटाखों की खरीदारी की। पूरे दिन खरीदारी का दौर जारी रहा। इससे अधिक रौनक दिखाई दी।