5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चकमा देने लग्जरी कार में भरा डोडा-पोस्त, पीछा करने पर छोड़ गए वाहन

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Doda-Post filled with luxury car,Vehicles left on the chase

Doda-Post filled with luxury car,Vehicles left on the chase

चकमा देने लग्जरी कार में भरा डोडा-पोस्त, पीछा करने पर छोड़ गए वाहन
कार से 3 क्विंटल से अधिक डोडा-पोस्त बरामद
आबकारी विभाग की कार्रवाई

बाड़मेर . नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के साथ ही तस्कर भी नित नए तरीके अपना रहे हैं। डोडा-पोस्त की तस्करी बड़े वाहनों की बजाय अब लग्जरी कारों से होने लगी है। आबकारी विभाग ने मंगलवार सुबह कवास के पास नाकाबंदी तोड़कर भागी लग्जरी एसयूवी जब्त कर 3 क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त बरामद किया।
जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दसोरा ने बताया कि आबकारी की गश्त के दौरान कवास के पास नाकाबंदी करवाई। यहां एक संदिग्ध एसयूवी को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी नाकाबंदी तोड़ कार भगाकर ले गए। आबकारी टीम ने पीछा किया। इस बीच आरोपी जिप्सम हॉल्ट के पास सड़क किनारे वाहन छोड़ भाग गए। आबकारी ने लग्जरी एसयूवी बरामद कर 336 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई में निरीक्षक भंवरलाल, प्रहराधिकारी रूपसिंह, विजयसिंह शामिल थे। डोडा पोस्त व वाहन की कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है।
ये भी पढ़े...

भाग्यम् वैलपेड पर कुंड में संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की मौत का मामला...
हेल्पर की मौत के मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
बाड़मेर . नागाणा एमपीटी क्षेत्र के भाग्यम् वैलपेड संख्या-13 पर पानी से भरे कुंड में हेल्पर की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को परिजन की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
ग्रामीण थानाधिकारी गणपतलाल ने बताया कि बोथिया क्षेत्र के भाग्यम् वैलपेड संख्या-13 के पास बने पानी के कुंड में क्रेन हेल्पर असगर खान निवासी रसूलपुर झारखण्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मृतक के पिता इस्लामखान की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया।