
Electrical connection cut nine Dhupai units
बालोतरा. जेरला रोड पर गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्व विभाग, नगर परिषद व डिस्कॉम की संयुक्त टीम ने नियम विरुद्ध संचालित 9 धुपाई इकाइयों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए। कार्रवाई से इकाई संचालकों में हड़कम्प मच गया। कार्रवाई होते देख कइयों ने इकाइयों को बंद कर दिया।विभिन्न विभागों की इस सयुंक्त कार्रवाई के कारण इकाई संचालकों में अफरा -तफरी मच गई। इस संयुक्त टीम ने यहां १६ इकाइयों का निरिक्षण किया। इनमे ९ इकाइयों के मौके पर विद्युत कनेक्शन काट दिए। अधिकारियो ने बताया कि यह कार्रवाई अभी लगातार जारी रहेगी।
उपखण्ड अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार सुबह टीम ने जेरला रोड पर संचालित इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई इकाइयों में नियम विरुद्ध प्रदूषित पानी संग्रहित होता पाया गया, तो कहीं पर प्रदूषित पानी को खुले भूखण्डों व नालियों में छोड़ा जा रहा था। टीम ने 16 इकाइयों का निरीक्षण किया। इसमें से 9 इकाइयों के मौके पर विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए। उपखण्ड अधिकारी चौधरी ने बताया कि संयुक्त टीम ने जेरला रोड पर जहान आलम, ईस्माइल खां बुधे खां, सलीम खां सरदान खां, मोहम्मद सफी, एमआईडाइंग, जुबेदा डाइंग, मोइनुद्दीन व दो अन्य इकाइयों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए। चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता अर्जुनसिंह, प्रदूषण नियंत्रण मंडल कनिष्ठ अभियंता जगदीश चौधरी, भू अभिलेख निरीक्षक शैतानसिंह टीम में शामिल थे।
इन संचालको की इकाइयों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए -
जहान आलम, ईस्माइल खां,बुधे खां, सलीम खां सरदान खां, मोहम्मद सफी, एमआईडाइंग, जुबेदा डाइंग, मोइनुद्दीन व दो अन्य
इन विभागों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई , नो इकाइयों के कनेक्शन किये विच्छेद -
प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्व विभाग, नगर परिषद व डिस्कॉम की संयुक्त टीम ने नियम विरुद्ध संचालित 9 धुपाई इकाइयों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए।डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता अर्जुनसिंह, प्रदूषण नियंत्रण मंडल कनिष्ठ अभियंता जगदीश चौधरी, भू अभिलेख निरीक्षक शैतानसिंह टीम में शामिल थे।
Published on:
15 Dec 2017 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
