
प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े किसान
बाड़मेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल रूप से उच्च उत्पान क्षमता वाली ३५ फसलों की किस्मों का विमोचन किया। कार्यक्रम में केवीके गुड़ामालानी के माध्यम से जिले के किसान व कृषि वैज्ञानिक भी जुडे। केवीके गुड़ामालानी के केन्द्र प्रभारी डॉ. प्रदीप पगारिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की कृषि हमेशा से वैज्ञानिक रही है।
अगर खेती किसानी को संरक्षण मिलता है तो उसका तेजी से विकास होता है। देश में 11 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किए गए जिसके माध्यम से जमीन की उर्वरा शक्ति का पता चल पाया। कृषि में उन्नत तकनीकों को अपनाने से उत्पादन बढ़ा है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और किसान कल्याण कैलाश चौधरी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रदीप पगारिया ने कार्यक्रम के बाद किसानों को कहा कि वे प्रधानमंत्री की बताई बातों पर ध्यान दें व उन्नत कृषि अपनाएं।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र गुड़ामालानी में किसान गोष्टी के तहत किया गया जिसमे केंद्र से जुड़े हुए किसानों व कृषि विज्ञान केंद्र के बागवानी विशेषज्ञ डा. हरिदयाल चौधरी व पादप संरक्षण विशेषज्ञ डा. बाबू लाल जाट व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
Published on:
28 Sept 2021 10:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
