6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौहटन में सर्वाधिक व बायतु में सबसे कम मतदाता

- मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन -जरूरत वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र पर मिलेंगे वालेंटियर
2 min read
Google source verification
rajasthan election

Chhindwara assembly election-2018

- मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

-जरूरत वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र पर मिलेंगे वालेंटियर

सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बीएलए के साथ सुबह 9 से शाम 6 बजे उपस्थित रहकर आम नागरिकों के लिए अंतिम मतदाता सूचियों को प्रदर्शित करेंगे।

बाड़मेर. जिले की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन गुरुवार को किया गया। एडीएम राकेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि समस्त दावे और आपत्तियों के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।

इस बार नवाचार करते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर ऐसे मतदाता जिन्हें मदद की जरूरत है, उनके लिए दो वालेंटियर नियुक्त किए जाएंगे। ये वालेंटियर 15-17 वर्ष की उम्र के होंगे।
एडीएम ने बताया कि 2 अक्टूबर को ग्रामसभाएं होंगी। जहां पर मतदाता सूचियों का पठन किया जाएगा। इसी तरह 7 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बीएलए के साथ सुबह 9 से शाम 6 बजे उपस्थित रहकर आम नागरिकों के लिए अंतिम मतदाता सूचियों को प्रदर्शित करेंगे।

बाड़मेर जिला: मतदाताओं पर एक नजर
जिले में कुल मतदाता: 1655960

पुरुष मतदाता: 879628
महिला मतदाता: 776332

विधानसभा -मतदाता

शिव: 253038
बाड़मेर: 232229

बायतु: 215967
पचपदरा: 222946

सिवाना: 242018
गुड़ामालानी: 227986

चौहटन: 261776

और इधर...

धनाऊ सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने

चौहटन. पंचायतीराज उपचुनाव के तहत ग्राम पंचायत धनाऊ में सरपंच पद के लिए चार अक्टूबर को चुनाव होंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया। नाम वापसी के बाद अब महिला व पुरूष दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि नाम वापसी के दौरान देराज राम व शक्तिसिंह ने रम्भा देवी के समर्थन में अपने नाम वापस ले लिए। अब रम्भा देवी व विशनाराम मेघवाल मतदान होगा।


चुनाव चिह्न आवंटित धनाऊ ग्राम पंचायत में सरपंच पद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। श्रीमती रम्भा देवी का चुनाव चिह्न बैट व विशनाराम मेघवाल को अलमारी चुनाव चिह्न आवंटित किया है।