4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह दिन से अंधेरे में, जिम्मेदार बेपरवाह

विद्युत आपूर्ति ठप होने से सैकड़ों परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर
2 min read
Google source verification
For six days in the dark, responsible careless

For six days in the dark, responsible careless

सरणू (बाड़मेर). निकटवर्ती गांव सरणू में पिछले छह दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने से सैकड़ों परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर है। इसको लेकर ग्रामीण उच्च अधिकारियों से लेकर ग्रामीण स्तरीय कार्मिकों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि 12 जुलाई को गांव में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पहले डिस्कॉम के स्थानीय कार्मिकों से शिकायत की, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इसके बाद वे कई बार उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक गांव में बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।

और इधर...

मौखाब में अघोषित विद्युत कटौती

मौखाब (शिव). मौखाब गांव में तीन दिन से बिजली की आंख मिचौली का खेल चल रहा है। व्यापारी गिरीश वासु ने बताया कि तीन दिन से शाम को विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है, दिन में बार-बार कटौती हो रही है। मंगलवार को भी दिन में कई बार बिजली आई और गई, जिससे व्यापारी और आमजन को परेशानी हुई।

चारदीवारी विहीन जीएसएस, मंडरा रहा खतरा

गडरारोड. ग्राम पंचायत रोहिड़ी में चारदीवारी विहीन जीएसएस हादसे को न्योत रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इसके आसपास पशुधन व बच्चे मंडराते रहते हैं, जिसके चलते हर वक्त अनहोनी का अंदेशा रहता है।

ग्रामीण भुट्टासिंह ने बताया कि यहां पूर्व में दो छात्र यहां करंट की चपेट में आ चुके हैं। वर्तमान में बारिश का दौर चल रहा है, एेसे में चारदीवारी विहीन जीएसएस से हादसा होने का डर ग्रामीणों को सता रहा है।

कार्य में लापरवाही पर 12 ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस

रामसर. पंचायत समिति रामसर के 12 ग्राम विकास अधिकारियों को विकास अधिकारी हनुवीरसिंह विश्नोई ने मनरेगा के तहत व्यय राशि का समायोजन निर्धारित समयानुसार नहीं करने पर 17 सीसीए के तहत चार्जशीट दी है।

विकास अधिकारी ने बताया कि लम्बे समय से मनरेगा राशि की समायोजन रिपोर्ट समय पर देने को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों से सूचना मांगी जा रही थी, लेकिन वे लापरवाही बरत रहे हैं।

इसके चलते नोटिस जारी किए गए। उन्होंने बताया कि हाथमा, खारा राठौड़ान, गंगाला, सुराली, बगुगुलेरिया, कंटल का पार, चाडार मदरूप, सेतराऊ, इन्द्रोई, गागरिया, बूूठिया, पादरिया, गरडिया, तामलियार, सियाणी ग्राम पंचायत में कार्यरत 12 ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किए।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग