7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइकिल मिली तो मन ही मन मुस्कुराई बेटियां, स्कूलों में नि:शुल्क साइकिल वितरण

- स्कूलों में नि:शुल्क साइकिल वितरण...

2 min read
Google source verification
Free bicycle distribution ,schools

Free bicycle distribution in schools

बाड़मेर. बरसों से अपने घर से स्कूल तक का सफर पैदल तय करने वाली बेटियां गुरुवार को साइकिल मिली तो मन ही मन मुस्कुरा उठीं। जब बेटियों ने पहली बार इन साइकिलों पर सफर किया तो उनके चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। दरअसल, जिलेभर की सरकारी स्कूलों में 9वीं कक्षा में पढऩे वाली बालिकाओं को इन दिनों शिक्षा विभाग की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें बांटी जा रही है। गुरुवार को भी दर्जनों स्कूलों में सैकड़ों बालिकाओं को साइकिल दी गई। कार्यक्रम में जहां शिक्षकों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही, वहीं जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस योजना को बालिका शिक्षा के लिए वरदान बताया।
यहां हुआ साइकिल वितरण

सिणधरी . राउमावि नौसर में गुरुवार को कक्षा 9 में अध्ययनरत 44 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। प्रधानाचार्या सरिता ढाका, संजय कुमार, नरेंद्र मंगल , नोडल अधिकारी दमाराम, सुरेश विश्नोई, भैरूसिंह राठौड़, रामराज मीणा, रामकुमार, तेजसिंह राठौड़, राजेन्द्र बाजिया, बाबूलाल, मगाराम सैन, भंवरलाल, मोटाराम, अर्जुनराम, भैराराम पोटलिया, रूपाराम, ओमप्रकाश, मुस्ताक अली, जीएसएस अध्यक्ष सुजानसिंह, पाबुदानसिंह, कल्याणसिंह, चैनसिंह, पूराराम आदि की उपस्थिति में छात्राओं को साइकिल दी गई।
रामसर . राबामावि रामसर में गुरुवार को कक्षा 9 की 43 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा गोपालसिंह, जोगेंद्रसिंह राठौड़ व प्रधानाध्यापक कैलाशदान ने साइकिल वितरित करते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

शिव . हाथीसिंह का गांव की रामावि चक भैंसका में गुरुवार को प्रधानाध्यापिका कंचन, सुराराम व मोहनसिंह की मौजूदगी में 16 छात्राओं को साइकिल दी गई।
रामजी का गोल फांटा . राआउमावि रामजी का गोल में 27 छात्राओं को गुरुवार को प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार बेनीवाल, प्रभारी मगाराम सियोल व हनुमानराम के आतिथ्य में साइकिल बांटी गई।

धोरीमन्ना . राआउमावि मुकने का तला (दूधू) में पीईईओ अशोक कुमार नायक के आतिथ्य में कक्षा 9 की 20 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। ओमप्रकाश सोनी, सवाई सैन, मनवीरसिंह आदि शिक्षकों ने छात्राओं को मोटिवेट किया।
सेड़वा . कारटिया की रामावि पाबूबेरी में 20 छात्राओं को गुरुवार को प्रधानाध्यापक जोराराम चौधरी, सरपंच पेमी देवी के आतिथ्य में साइकिल बांटी गई।

चौहटन. राआउमावि बीजराड़ में गुरुवार को चौहटन प्रधान कुम्भाराम सेंवर, पूर्व सरपंच भल्लाराम सांई व प्रधानाचार्य नीतू मान के आतिथ्य में कक्षा 9 की 37 बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गई।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग