
बाड़मेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में महंगाई राहत कैम्प के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहकर गए कि राजस्थान जैसे योजनाएं देश में लागू की जाए तो देश दिवालिया हो जाए। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने मंत्रीमण्डल के मंत्रियों के दिमाग दिवालिए हो गए हैं।
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को घेरते हुए कहा कि संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी मामले में अभियुक्त बनाने के बाद पद पर है। नैतिकता के नाते इस्तीफा दें या फिर प्रधानमंत्री उनको धमकी दें कि यह क्या कर रहे हों। बाड़मेर-जैसलमेर के सर्वाधिक लोग प्रभावित हुए है। लाखों रुपए गरीब लोगों के डूब गए है। मजदूर, श्रमिक, गरीब लोगों को देखकर भावुक हो जाते है। मैं उनकी आवाज बना तो गजेन्द्र सिंह कहते है मेरी मानहानि कर दी। क्या गरीब की आवाज बनना मानहानि है?
गहलोत ने कहा कि संजीवनी मामले का पूरा खुलासा होगा। इथेपिया औैर अन्यत्र फार्महाऊस बना लिए है। मैने तो क्षेत्रिय युवक संघ के भगवानसिंह रोलसाहब सर को भी कहा है कि अपने चेले को समझाओ, यह बहुत गलत कर रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत जिद्दी आदमी है। यह जिद्द सकारात्मक होनी चाहिए।
Updated on:
02 Jun 2023 06:37 pm
Published on:
02 Jun 2023 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
