6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु ही जीवन के मार्गदर्शक होते हैं, उनका सम्मान करें

श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया केकड़ में गुरु पूर्णिमा
2 min read
Google source verification
guru is the guide of life, respect him

guru is the guide of life, respect him

गुरु ही जीवन पथ के मार्गदर्शक,करें सम्मान

बायतु . तेरापंथ भवन में साध्वी रति प्रभा के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य भिक्षु का 293वां जन्मदिवस बोधि दिवस के रूप में स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोमल भंसाली, तनु लोढ़ा, सपना लोढ़ा ने भजन से किया।

साध्वी रतिप्रभा ने कहा कि आचार्य भिक्षु ने हमें सम्यक पथ दिखलाया। उन्होंने विरोधियों को विरोधों से नहीं विनोद से जीता। स्वयं की साधना उनका मूल लक्ष्य था। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन के मार्गदर्शक होते हैं, उनका सम्मान करें। साध्वी कला प्रभा ने कहा कि आचार्य भिक्षु ने सारा काम सत्य की आराधना के लिए समर्पित किया। साध्वी मनोज्ञयशा ने संचालन करते हुए आचार्य भिक्षु की जीवनी पर प्रकाश डाला।

तेरापंथ सभा अध्यक्ष नेमीचंद बालड़, कन्या मंडल ने गीत और भाषण से आचार्य भिक्षु के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष राकेश जैन, सभा के पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद छाजेड़, महिला मंडल पूर्वअध्यक्ष अनिता जैन, खेतमल सोनी मौजूद रहे।

गडरारोड राआउमावि शहदाद का पार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पदमसिंह राठौड़ ने गुरु-शिष्य परम्परा की जानकारी दी। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन.चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। अध्यापक मोतीराम, छात्र नियाज खान, जगदीश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।


गडरारोड. आदर्श उमावि गागरिया स्टेशन में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य मोहब्बतसिंह सोढा ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए छात्रों का संस्कारवान होना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों में होने वाले गुणों की भी जानकारी दी। बाबूलाल बोसिया, अमित जैन, लोकेश राठी, पूनमाराम आदि उपस्थित रहे।


गिडा राउमावि चिडि़या में कार्यवाहक प्रधानाचार्य बाबूलाल सऊ ने गुरु की महत्ता बताई। व्याख्याता मेघाराम, शिक्षक मदन लाल मीणा, सुनीता मीणा, पुख्रराज परमार, करनसिंह, चैनखां, रूपगिरी, लालाराम,जोगाराम उपस्थित थे।

शिव . क्षेत्र के भिंयाड़ स्थित मातेश्वरी विद्या मंदिर उमावि में गुरु पूर्णिमा व पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विद्यालय प्रबंधक राजेन्द्रसिंह भिंयाड़ ने बताया कि विद्यार्थियों ने गुरु पूजन किया। कलाम के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाषण व गीत के माध्यम से गुरु की महिमा बताई गई।

श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया केकड़ में गुरु पूर्णिमा

सेड़वा. केकड़ में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। महादेव मठ के महंत रामपुरी ने कहा है कि आध्यात्मिक जगत में गुरु पूर्णिमा का विशिष्ट स्थान माना जाता है। उन्होंने इसकी महिमा बताई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सरपंच साजनराम डूडी, जुंझपुरी, भीमपुरी, हरिराम मांजू आदि उपस्थित थे।