7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीवन को नई ऊंचाई देने का कार्य करते गुरु

राजेन्द्र सूरीश्वर की जयंती मनाई, उमड़े श्रद्धालु - राजेन्द्रधाम में कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
बालोतरा. राजेन्द्रधाम में आयोजित कार्यक्रम में संतों का सोमैया करते श्रद्धालु।

बालोतरा. राजेन्द्रधाम में आयोजित कार्यक्रम में संतों का सोमैया करते श्रद्धालु।

बाड़मेर. जिले के बालोतरा कस्बे में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में जैन धर्मावलम्बियों ने शिरकत की। एक तरफ जहां राजेन्द्रधाम पर जैन मुनि राजेन्द्र सूरीश्वर का जन्म दिवस मनाया गया तो दूसरी ओर जैन युवाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में शिरकत की। धार्मिक कार्यक्रम में जीवन का अर्थ समझा तो खेलकूद के माध्यम से जीवन में खेलों की महत्ता को जाना। मनुष्य जीवन में सद्गुरु का बड़ा महत्व है। उनके मार्गदर्शन के बिना जीवन में घोर अंधेरा है। माता- पिता लालन-पालन करतें है, लेकिन जीवन को नई ऊंचाई देने का कामगुरु ? का होता हैै। जैन तीर्थ नाकोड़ा स्थित श्री पाश्र्वनाथ राजेन्द्रधाम में आचार्य राजेन्द्र सूरीश्वर की जयंती एवं पुण्य तिथि के अवसर पर आर्चाय पद्युम्न विमल सूरीश्वर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में गुरु को भगवान का दर्जा दिया है। उन्होंने आचार्य राजेन्द्र सूरीश्वर के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। आचार्य कीर्तिचंद्र विजय ने कहा की गुरु भक्ति से बढकर कोई साधना नहीं है। गुरु के प्रति श्रद्धा, निष्ठा, भक्ति ही जीवन को सुन्दर बनाते हैं। इस अवसर पर कांतिलाल नाहटा, ओम बांठिया, पुखराज तलेसरा, कांतिलाल कोठारी, अमृतलाल कटारिया, सायरमल नाहर, अरविन्द मदाणी, रमेश वोहरा, पारस चौपड़ा, रतनलाल मालू, गौतम गोलेच्छा, बसंत जैन मौजूद रहे। संगीतकार महावीर देसाई, मोनिका मेहता, महेश भंडारी ने गीतिका के माध्यम से प्रस्तुति दी।

खेलकूद से बढ़ता है आपसी प्रेमभाव व भाईचारा

जैन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

ेबालोतरा.शहर के जैन छात्रावास में जैन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सोमवार को जैन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। ओसवाल समाज सचिव अमृतलाल सिंघवी, जैन नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष कमलेश चौपड़ा, मनोज कांकरिया, पुष्पेन्द्र तातेड़, पंकज अन्याव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता संयोजक सुजल हुण्डिया ने बताया कि पहले दिन बच्चों के लिए निम्बू-चम्मच रेस, व्यस्कों के लिए शतरंज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, वॉलीबाल के मैच खेले गए। निम्बू-चम्मच रेस में 180 व शतरंज में 22 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजू सालेचा ने कहा कि सामाजिक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से आपसी प्रेमभाव व भाईचारा बढ़ता है। मंडल खेलकूद मंत्री आशीष कवाड़ ने आभार ज्ञापित किया।