सिवाना-समदड़ी-कल्याणपुर-ढाढण्यिा स्टेट हाईवे मार्ग एक दशक से अपनी बदहाली पर आसूं बहा रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे व टूटी पटरियों पर संभाग मुख्यालय जोधपुर, विधानसभा मुख्यालय सिवाना, तहसील मुख्यालय समदड़ी, पंचायत समिति मुख्यालय कल्याणपुर आने-जाने को लेकर हर दिन हजारों जनों को परेशानी उठानी पड़ती है।