आवासन मण्डल में कई दशकों के बाद स्वीकृत सड़कों के अधूरे कार्य पर रहवासियों को आज भी पहले की तरह परेशानियां उठानी पड़ रही है। ठेकेदार ने एक माह पूर्व ग्रेवल सड़क का निर्माण किया था, लेकिन इसके बाद इस पर डामर नहीं किया। इससे परेशान रहवासी कई बार नगर परिषद को समस्या से अवगत करवा चुके हंै, लेकिन परिषद प्रशासन कोई ध्यान तक नहीं दे रहा है।
नगर से गुजरने वाली लूनी नदी के दूसरे किनारे की ओर प्रदेश सरकार ने करीब 35 वर्ष पूर्व आवासन मण्डल कॉलोनी का निर्माण किया था। शुरूआत के वर्षों में शहर व क्षेत्र के लोगों ने यहां रहवास करने में रूचि नहीं ली। लेकिन एक दशक में नगर में बढ़े औद्योगिक काम काम व इससे मिलने वाले रोजगार पर अब यहां करीब 800 से अधिक परिवार निवास कर रहे हैं। लेकिन आवासन मण्डल कॉलोनी का जो विकास होना था, वह आज भी कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क, नालियां, नाले, आदि आदि को लेकर हर दिन हजारों जनेे परेशानी उठाते हैं।