7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूमधाम से मनाई भारत के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती

- श्री किसान बोर्डिंग हाऊस संस्थान में चौधरी चरणसिंह की 115 वीं जयंती धूमधाम से मनाई

less than 1 minute read
Google source verification
 Chaudhary Charan Singh, birth anniversary

Indias fifth prime minister Chaudhary Charan Singhs birth anniversary

बाड़मेर.श्री किसान बोर्डिंग हाऊस संस्थान में चौधरी चरणसिंह की 115 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता बलवंतसिंह चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर व शोषित वर्ग का बच्चा कभी भूखा नहीं सोना चाहिए। विद्यार्थी चरणसिंह के जीवन से प्रेरणा लें। मितव्ययी बनें तो आप सफ ल हो सकते हैं। मुख्य अतिथि डालूराम चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी महापुरुषों की जीवनी पढें़। उनसे सीख लें, कठिन परिश्रम करें, सादगी पूर्ण जीवन जीएं। कठिन परिस्थितियों का सामना करें तो आप भी महान लोगों की श्रेणी में आएंगे।
विशिष्ट अतिथि पूर्व कमांडेण्ट जोरसिंह सऊ ने कहा कि वे साधारण जीवन, उच्च विचार के धनी, कर्तव्य के प्रति दृढ़, किसानों की हिमायत करने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। साधारण किसान के घर में जन्म लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक पहुंचना उनके अनुशासित जीवन के बूते ही संभव हुआ।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कड़वासरा,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरपतराज मूढ व भूराराम गोदारा, कानराज पूनिया, रणवीरसिंह भादू, खेताराम बेनीवाल व रामलाल ने भी संबोधित किया। समारोह में कोषाध्यक्ष तोगाराम गोदारा, सोनाराम के जाट, किसान कन्या छात्रावास अधीक्षक अमृत कौर, भीखाराम थोरी, जोगाराम सारण, मेघाराम, हुक्माराम पोटलिया, वीरमाराम गोदारा ने भाग लिया। समारोह का संचालन छात्रा प्रमिला तथा तोगाराम ने किया।
भाषण प्रतियोगिता-किसान बोर्डिंग हाऊस संस्थान में भाषण प्रतियोगिता हुई इसमें छात्र वर्ग में प्रेमप्रकाश प्रथम, देवाराम द्वितीय तथा छात्रा वर्ग में रतनी प्रथम एवं धाई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समारोह की अध्यक्षता बलवंतसिंह चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर व शोषित वर्ग का बच्चा कभी भूखा नहीं सोना चाहिए। विद्यार्थी चरणसिंह के जीवन से प्रेरणा लें। मितव्ययी बनें तो आप सफ ल हो सकते हैं। मुख्य अतिथि डालूराम चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी महापुरुषों की जीवनी पढें़। उनसे सीख लें, कठिन परिश्रम करें, सादगी पूर्ण जीवन जीएं। कठिन परिस्थितियों का सामना करें तो आप भी महान लोगों की श्रेणी में आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग