4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही फंदे पर झूले देवर-भाभी, गांव में सनसनी

-गांव के पास पेड़ पर लटक कर दी जान - धोरीमन्ना थाना क्षेत्र का मामला: लम्बे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
2 min read
Google source verification
Long-running love affair

Long-running love affair

- धोरीमन्ना थाना क्षेत्र का मामला: लम्बे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

-गांव के पास पेड़ पर लटक कर दी जान

बाड़मेर . जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के मीठड़ा भूकरों का तला में पहाड़ी की तलहटी पर गुुरुवार देर रात देवर-भाभी ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सुबह घटना की जानकारी तथा पेड़ से शव लटकते देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों दूर के रिश्ते में देवर-भाभी हैं।

पुलिस के अनुसार बोर चारणान निवासी विवाहिता कमला (32) पत्नी देवाराम तथा रिश्ते में उसके देवर देवाराम (19) पुत्र दुदाराम निवासी बोर चारणान ने पेड़ पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सुपुर्द किए। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद पुलिस उप अधीक्षक रामनिवास सुण्डा घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार बोर चारणान निवासी विवाहिता कमला (32) पत्नी देवाराम तथा रिश्ते में उसके देवर देवाराम (19) पुत्र दुदाराम निवासी बोर चारणान ने पेड़ पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का पति दोपहर में अपने पुत्र को लेने के लिए स्कूल गया। इसके बाद विवाहिता गुरुवार दोपहर दो बजे घर से अचानक गायब हो गई थी।
दोपहर में छोड़ दिया था घर

विवाहिता का पति दोपहर में अपने पुत्र को लेने के लिए स्कूल गया। इसके बाद विवाहिता गुरुवार दोपहर दो बजे घर से अचानक गायब हो गई थी।

इधर-उधर पता किया, लेकिन वह नहीं मिली। पति ने शाम तक आने का इंतजार किया, लेकिन घर पर नहीं लौटी। सुबह आत्महत्या करने की सूचना मिली।
आपस में देवर-भाभी का रिश्ता

जानकारी अनुसार दोनों रिश्ते में देवर-भाभी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लम्बे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विवाहिता की शादी करीब 15 साल पूर्व हुई थी। मृतका के दो संतान हैं। जिसमें एक 6 साल व 3 साल का बच्चा है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग