20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खनन माफिया : तहसीलदार पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, मामला दर्ज

गिड़ा थाना क्षेत्र के लेघो की ढाणी मानपुरा की घटना
2 min read
Google source verification
खनन माफिया : तहसीलदार पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, मामला दर्ज

खनन माफिया : तहसीलदार पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, मामला दर्ज

बाड़मेर पत्रिका. जिले में प्रशासन की ओर से सख्ती बरतने के बावजूद भी अवैध खनन व परिवहन नहीं रुक रहा है। गिड़ा थाना क्षेत्र के लेघों की ढाणी मानपुरा के पास अवैध ग्रेवल से भरा डंपर रुकवाने के दौरान तहसीलदार पर चढ़ाने के प्रयास करने का मामला डंपर चालक के खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक व खलासी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिड़ा तहसीलदार शिवजीराम बावरी ने बताया कि कोविड 19 के तहत रोजमर्रा कार्य के चलते शनिवार को क्षेत्र में जा रहे थे तब एक डंपर गिड़ा से लेघो की ढाणी तरफ जा रहा था। अवैध का संदेह होने पर उसका पीछाकर रुकवाने का प्रयास किया लेकिन डंपर चालक ने सरकारी गाड़ी के आगे ब्रेक लगाकर सरकारी गाड़ी में बैठे अधिकारी व गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। सरकारी ड्राइवर की सूझबूझ के चलते गाड़ी को खेतों में होकर डंपर से आगे जाकर रुकवाया व गाड़ी के कागजात मांगे।

डंपर चालक ने कागजात नहीं दिखाकर अपनी धौंस दिखाने पर उतर आया तब तहसीलदार ने गिड़ा पुलिस बुलाया। पुलिस को आते देख डंपर चलकर अपनी गाड़ी को सडक़ से नीचे उतारकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकडकर डंपर जब्त किया। गिड़ा थाना पुलिस ने तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से आरोपी किशनकुमार पुत्र चुन्नीलाल व खलासी प्रेमकुमार पुत्र थानाराम निवासी माडपुरा बरवाला को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

तहसीलदार की कार्रवाई के बाद आरोपी पक्ष की ओर से झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए गिड़ा थाने में परिवाद दर्ज करवाया। वाहन मालिक रतनाराम पुत्र हरलाल निवासी सवाऊ पदमसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरा डंपर पत्थर लेने जोधपुर जा रहा था। रास्ते में मानपुरा सरहद में अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे नीचे उतर गई। इसी दौरान प्रधान पति, गिड़ा तहसीलदार व अन्य लोग पहुंचे। वहां डंपर चालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि राजनीतिक द्वेषभावना चलते सरकारी तंत्र के साथ मिलकर परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर परिवाद दर्ज कर जांच शुरू की। आरोप है कि मेरे वाहन को जब्त किया है, वाहन खाली है। फिर बेवजह परेशान कर रहे है।