6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पाटोदी. क्षेत्र के बडऩावा चारणान गांव के रामदेव मंदिर के पास रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार युवक मजदूरी पर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बडऩावा जागीर ग्राम पंचायत के बडऩावा चारणान गांव में रविवार सुबह करीब ९ बजे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मूलाराम (३०) पुत्र शिवाराम मेघवाल निवासी भाकरसर की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर हैड कांस्टेबल पदमाराम व पुरखाराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।
2 min read
Google source verification
Motocyclist died after hitting a truck

Motocyclist died after hitting a truck

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

- बडऩावा चारणान गांव की घटना
पाटोदी. क्षेत्र के बडऩावा चारणान गांव के रामदेव मंदिर के पास रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार युवक मजदूरी पर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बडऩावा जागीर ग्राम पंचायत के बडऩावा चारणान गांव में रविवार सुबह करीब ९ बजे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मूलाराम (३०) पुत्र शिवाराम मेघवाल निवासी भाकरसर की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर हैड कांस्टेबल पदमाराम व पुरखाराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। इन्होंने शव को कब्जे में लेकर पचपदरा अस्पताल पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी में खड़ा करवाया। मृतक के भाई रेखाराम ने पुलिस को ट्रक चालक के विरुद्ध तेज गति व लापरवाही से ट्रक चला टक्कर मारने की रिपोर्ट दी। इस पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि बडऩावा जागीर ग्राम पंचायत के बडऩावा चारणान गांव में रविवार सुबह करीब ९ बजे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मूलाराम (३०) पुत्र शिवाराम मेघवाल निवासी भाकरसर की मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़े...

गीली लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा

बालोतरा. वन विभाग की टीम ने गीली लकडि़यों से भरा ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। वन विभाग बालोतरा टीम ने शनिवार सुबह सिणधरी की तरफ से आ रहे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली। इस पर इसमें 9 टन खेजड़ी की गीली गोटी भरी हुई पाई गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी मंगलाराम विश्नोई ने बताया कि गिली लकड़ी को जब्त करने के साथ ट्रक चालक लतीफ खां को गिरफ्तार किया गया। वन संरक्षक राकेश कुमार, घनश्याम गौड़ व शकुन्तला भी कार्रवाई के दौरान मौजूद थे।

वन विभाग की टीम ने गीली लकडि़यों से भरा ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। वन विभाग बालोतरा टीम ने शनिवार सुबह सिणधरी की तरफ से आ रहे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली।