लूनी नदी के दोनों किनारों पर गांव बसे हैं, नदी में प्रदूषित पानी आने से उनका नदी से सीधा आवागमन बन्द हो गया है। मठ खरंटिया से गोदों का बाड़ा व मियों का बाड़ा के बीच लूनी नदी में बनी ग्रेवल सड़क पानी के बहाव से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। अजीत से मजल, भलरों का बाड़ा से कोटड़ी के बीच नदी में बनी ग्रेवल सड़क टूटी होने से कोटड़ी जाने के लिए ग्रामीणो को समदड़ी, करमावास, लाखेटा होकर करीब बीस किलोमीटर का गोता लगाना पड़ रहा है, जबकि भलरों का बाड़ा से कोटड़ी महज चार किलोमीटर दूर है। भानावास से कोटड़ी तक रपट बनाई गई है। इस रपट पर भी आवागमन बंद है।