27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कचरे व कीचड़ के बीच जीने को मजबूर विमलनाथ कॉलोनी के बाशिंदे

- बीमारियों की आंशका, नगरपरिषद नहीं दे रही ध्यान

2 min read
Google source verification
बालोतरा के विमलनाथ कॉलोनी में गली के बीच जमा गंदा पानी

बालोतरा के विमलनाथ कॉलोनी में गली के बीच जमा गंदा पानी

बालोतरा.़ शहर के वार्ड चार स्थित विमलनाथ कॉलोनी व इसके आसपास के क्षेत्रों के निवासी कचरे व् कीचड़ के बीच जिंदगी जीने को मजबूर है। गंदगी के कारण कई लोग और बच्चे डेंगू और मलेरिया सहित अन्य पानी व मच्छरजनित बीमारियों के शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके नगरपरिषद है कि ध्यान ही नहीं दे रही। यहां कई खाली भूखण्ड है, जिनकों लोगों ने डम्पिंग स्टेशन बना दिए हैं। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था का उदाहरण वार्ड चार में नजर आता है। इस वार्ड में गली-गली में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। खुली नालियां ओवर फ्लो होने से गंदा पानी व कीचड़ राह की रोड़ा बने हुए हैं। इसके चलते आसपास रहने वाले लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। गंदगी के चलते एक तरफ मच्छर व मक्खियां पैदा हो गए हैं तो दूसरी ओर बेसहारा पशुओं का जमघट रहता है। इसके चलते बुजुर्गों व बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस स्थिति से नगरपरिषद भी अवगत है, क्योंकि स्थानीय बाशिंदों ने कई बार समस्या की जानकारी दी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा।

गंदगी के बीच कैसे खाएं खाना- चारो ओर गंदगी पसरी हुई है। एेसे में यहां रहना और खाना-खाना मुश्किल हो गया है।

बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। घर के सामने नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बहता है, जिससे घर के अंदर बदबू फैली रहती है।- हरकुदेवी चौपड़ा

खाली प्लाट बने डम्पिंग स्टेशन- पूरे मोहले में खाली पड़े प्लॉट कचरे के डंपिंग स्टेशन बने हुए हैं। कई बार प्रशासन व नगरपरिषद के अधिकारियो को बताया, लेकिन किसी ने यहां आकर सुध नहीं ली। हवा से कचरा उड़कर घरों में आता है व नालियो में फंस जाता है। इससे गंदा पानी गलियों में बहने लगता है।- नंदकिशोर सराफ

बीमारियां फैल रही- कचरे से निकलने वाली बदबू की वजह से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मच्छरों के बढऩे से बुखार, मलेरिया फैल रहा है। इस समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन व नगरपरिषद गंभीर नहीं है।- विकास कोठारी

जल्दी ही होगा समाधान- सीवरेज कार्य चल रहा है, जिसके चलते समस्या है। गन्दा पानी ओवरफ्लो हो रहा है, उसका समाधान शीर्घ ही होगा। जो भूखण्ड कचरे के डंपिंग स्टेशन बने हैं, वहां जाकर पता कर सफाई करवाई जाएगी।- हस्तीमल जाटोल, पार्षद