
Organizing Cricket Competition in Umang Girls also played cricket
बाड़मेर. राजकीय महाविद्यालय में उमंग कार्यक्रम के तहत गुरुवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मीडिया प्रभारी बीएल धनदे ने बताया कि प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। इसमें अध्यक्ष द्वितीय टीम विजेता रही। अध्यक्ष द्वितीय टीम के शैतानसिंह नवातला ने 108 रन बनाएं। मैन ऑफ द मैच व सीरीज शैतानसिंह को दिया गया। इसी तरह छात्रा वर्ग में दो टीमों ने भाग लिया जिसमें पदमावती टीम विजेता रही। सर्वाधिक 23 रन छात्रा कुसुम ने बनाएं। मैन ऑफ द मैच कंचन रही। एम्पायर की भुमिका नवल किशोर मिर्धा व राजीव चौहान ने निभाई। प्राचार्य चौधरी ने बताया कि शुक्र व शनिवार को साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन होगा। के प्रारम्भ में छात्रसंघ अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह गोरडिय़ा ने स्वागत भाषण देते हुए छात्रों को खेल के लिए प्रेरित किया। खेल प्रभारी उम्मेदसिंह ने खेल को अनुशासन के साथ खेलने की बात कही। इस दौरान मुख्य अतिथि तेजदान चारण ने कहा कि क्रिकेट खेल रोमांचक है। इसमें एकाग्रता बनाए रखना जरुरी हैं। वहीँ प्रतियोगिता में पधारे अतिथि एडवोकेट अमित धनदे ने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता हैं। इस दौरान प्राचार्य पीआर चौधरी ने कहा कि छात्रों को लक्ष्य तय करके आगे बढऩा चाहिए। खेलों को रुचि के साथ खेलना चाहिए।
इससे पहले तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच हिन्दूसिंह तामलोर, जगमाल देवासी व अनवरसिंह द्राभा ने की। इस मौके पर हेलो इंग्लिश एप पोस्टर का विमोचन किया।इसमें छात्रों को अंग्रेजी सीखने के लिए प्रेरित किया। छात्रसंघ अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह गोरडिय़ा ने स्वागत भाषण दिया। प्राचार्य पांचाराम चौधरी ने विद्यार्थियों को खेल को भावना से खेलने की अपील की।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
इस मौके पर 100 मीटर दौड़ छात्रवर्ग में प्रथम अनोपसिंह, द्वितीय सुमेरसिंह व तृतीय किशनसिंह रहें। छात्रा वर्ग में प्रथम संतोष, द्वितीय पवनी तृतीय भंवरी व टीपू रही। 200 मीटर दौड़ छात्रवर्ग में अनोपसिंह, सुमेरसिंह व प्रहलाद राम क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ छात्रा में प्रथम संतोष, द्वितीय टीपू व तृतीय पवनी रही। 400 मीटर दौड़ छात्रवर्ग में जेठमालसिंह, नरेन्द्र कुमार व जोगराजसिंह, छात्रावर्ग में टीपू, संतोष व भंवरी, 800 मीटर छात्रवर्ग में जेठमालसिंह, प्रहलादराम, तुलसाराम क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसी प्रकार गोलाफेंक छात्रवर्ग में सुमेरसिंह, मोहनराम व गुलामअली, छात्रावर्ग में कमला सेन, पवनी व जयश्री चौधरी, भाला फेंक छात्रवर्ग में बांकाराम, जितेन्द्र कुमार देरावरसिंह, छात्रावर्ग में जयश्री, पवनी व कमला, लम्बीकूद छात्रवर्ग में धर्मसिंह, कमलेश सारण, अनोपसिंह, छात्रावर्ग में पवनी, कमला व जयश्री क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे।
Published on:
22 Dec 2017 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
