10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime News: स्पा सेंटर पर आधी रात पुलिस का छापा, कई हिरासत में

Rajasthan Crime News: पुलिस ने मकान से कुछ युवतियों सहित संचालक को हिरासत में ले लिया है।

2 min read
Google source verification
raid on spa center

Rajasthan Crime News: प्रदेश के बालोतरा में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों के चलते पुलिस ने कार्रवाई की है। ये कार्रवाई बालोतरा डीएसपी मनीषा गुर्जर ने टीम के साथ की है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि जसोल सर्किल के पास झाड़ियों के करीब बने एक मकान में स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक काम चल रहा है।

पुलिस का अभियान जारी

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर रात में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने मकान से कुछ युवतियों सहित संचालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। वहीं दूसरी तरफ बालोतरा थानाधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई, जसोल SHO चन्द्र सिंह भाटी और यातायात प्रभारी SHO शारदा विश्नोई सहित टीम का सर्च अभियान जारी है। आपको बता दें कि राजस्थान में स्पा सेंटर के नाम अनैतिक काम को अंजाम दिया जा रहा है।

आपसी विवाद में युवक का अपहरण, पांच आरोपी दस्तयाब

वहीं बालोतरा जिले के बायतु क्षेत्र के बूठसरा गांव से आधा दर्जन लोगों ने आपसी विवाद में एक युवक का अपहरण कर लिया। वारदात की जानकारी पर बायतु थाना पुलिस सक्रिय हुई और देर रात बाद युवक को दस्तयाब करने के साथ ही 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर दो गाड़ियों को भी जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार बायतु थाना क्षेत्र के बूठसरा गांव निवासी करनाराम (27) को आकड़ली गांव के निवासी कुछ लोग आपसी विवाद को लेकर अपहरण कर ले गए। इसके बाद अपह्त युवक को शराब पिलाने के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने युवक के परिजनों को करनाराम का अपहरण कर ले जाने की जानकारी दी गई। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी बायतु थाना पुलिस ने दी। बायतु पुलिस ने तकनीकी व मुखबिरी मदद से देर रात को बागुंडी सरहद में दबिश देकर अपह्त करनाराम को दस्तयाब किया।

यह भी पढ़ें- गुजरात पुलिस ने राजस्थान कांग्रेस के नेता मनीष मेवाड़ा को किया गिरफ्तार, खाते से हुआ था करोड़ों का लेन-देन