
Barmer News: बाड़मेर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला को पहले तो प्रेमजाल में फंसाया गया और उसके बाद दलाल के जरिए 3 लाख रुपए में बेच दिया गया। महिला की बाड़मेर में जबरन दूसरी शादी कराई गई। इस संबंध में महिला के पहले पति और सास ने बाड़मेर पुलिस अधीक्षक से मदद मांगी है।
बाड़मेर पुलिस ने कहा कि महाराष्ट्र के पालघर के 29 वर्षीय एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसने तीन साल पहले एक मंदिर समारोह में कविता (बदला हुआ नाम) से शादी की थी, जिससे उसका दो साल का बच्चा भी है। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद महिला का एक शख्स के साथ अफेयर हो गया। इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़े होने लगे। इसके बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई।
महिला के पति ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी ने फोन किया और बताया कि गुजरात के दलाल राजू ने उसे बेच दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला को सखी केंद्र में रखवाया है और महिला के माता-पिता के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पति ने महिला को साथ भेजने की गुहार लगाई थी, लेकिन उसके पास शादी का कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के चलते महिला को सखी केंद्र में रखा गया है।
Updated on:
20 Nov 2024 11:01 am
Published on:
20 Nov 2024 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
