गुलामुद्दीन ने अपनी अंगुली में पहनी सोने की अंगूठी दिखाई। तब काउंटर संचालक ने उसे पास ही ज्वैलर की दुकान पर भेज दिया था, जहां उसने अंगूठी गिरवी रखकर रुपए लिए। इससे मुम्बई में बस का टिकट खरीदा था। जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनील के पंवार रिमाण्ड पर चल रहे आरोपी गुलामुद्दीन को लेकर मुम्बई पहुंचे, जहां अंगूठी गिरवी रखने वाले सुनार व टिकट काउंटर संचालक को हिरासत में लिया। उन्हें लेकर पुलिस जोधपुर पहुंची। पुलिस गुलामुद्दीन का मुम्बई में छूटा बैग भी लाई है, हालांकि बैग में कोई महत्वपूर्ण सामग्री नहीं मिली।