बेनीवाल ने कहा कि यह सर्व समाज की मांग है। पुलिस को जो काम करना था, उसने नहीं किया। उलटा उसने परिजन को ही तंग किया। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि इस हत्याकाण्ड में और भी कई लोग शामिल हैं। अनिता के पति के पास सबूत मौजूद हैं, लेकिन पुलिस अनदेखी कर रही है।