एसडीएम थप्पड़ कांड पर इससे पहले भी हनुमान बेनीवाल ने प्रतिक्रिया दी थी। बेनीवाल ने तब भजनलाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। बेनीवाल ने घटना को लेकर कहा था- टोंक जिले के देवली -उनियारा विधानसभा में मतदान दिवस के दिन जो कुछ हुआ वो सभी के सामने है, लेकिन सरकार के इशारे पर समरावता गांव में जिस तरह आम लोगों के साथ पुलिस ने जो अमानवीय बर्ताव बर्ताव किया, गलत गिरफ्तारियां की वो उचित नहीं है, किसी प्रकरण की आड़ में पूरे गांव को दोष देना न्यायोचित नहीं है,राजस्थान की सरकार ने इरादतन मामले को तूल पकड़वाया।