इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन फारूखी की सात दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे सात दिन और रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के लिए भी मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन किया। इस पर सोमवार को सुनवाई की जाएगी। लेकिन, इससे पहले आरोपी को शनिवार देर रात ही मुंबई ले जाया गया है, ताकि पुलिस कई अहम सबूत जुटा सकें और उसकी मदद करने वालों के बारे में भी जानकारी मिल सके।