उसने अनिता को मिलने के लिए 27 अक्टूबर को गंगाणा में अपने घर बुलाया था। वह रात वहीं रूकने वाली थी। इसलिए वह कपड़े साथ लेकर गई थी। साजिश के तहत गुलामुद्दीन ने पत्नी आबेदा व तीनों बेटियों को पत्नी की बहन के घर भेज दिया था। ऑटो रिक्शा से अनिता गंगाणा पहुंची थी, जहां एक रिसोर्ट के पास गुलामुद्दीन मोपेड लेकर उसे लेने गया था। जोधपुर पुलिस ने बताया कि घर लाने के बाद संभवत: देर शाम या रात को गुलामुद्दीन ने अनिता को नशीला शर्बत पिलाया था अथवा नशे की डोज दी थी, जिससे अनिता बेहोश हो गई थी।