Jodhpur Crime News: अपने पति को छोड़कर दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने गई पत्नी से नाराज पति ने पत्नी के प्रेमी की नाक व होंठ काट दिया। वारदात के बाद महिला ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो नाक काटने वाला महिला का ही पति ही निकला, जिसने अन्य दो व्यक्तियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।