5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : अब आपकी बेटियों को राजस्थान सरकार 15 की जगह देगी 25 हजार रुपए, जानिए क्यों

कृषि विषय का अध्ययन कर रही स्कूल व कॉलेज की छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए छात्रवृत्ति में 10 हजार रुपए का इजाफा किया गया है।

2 min read
Google source verification
girls_scholarship_in_rajasthan.jpg

बजरंग गौड़
सरकार ने कृषि यंत्रों व तारबंदी योजना तथा कृषि विषय लेकर अध्ययन कर रही स्कूल व कॉलेज छात्राओं के लिए 7 करोड़ 17 लाख से अधिक राशि स्वीकृत की है। इसमें से अनुदान के लिए करीब 6 करोड़ 63 हजार तथा छात्रवृत्ति के लिए 54 लाख 75 हजार रुपए दिए गए हैं।

छात्रवृत्ति में बढ़ाए 10 हजार
कृषि विषय का अध्ययन कर रही स्कूल व कॉलेज की छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए छात्रवृत्ति में 10 हजार रुपए का इजाफा किया गया है। कुछ समय पहले इसके आदेश हुए थे। इसके बाद पहली बार यह राशि छात्राओं के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। जिलेभर से इस वर्ष 330 छात्राओं ने आवेदन किया है, दस्तावेज जांच के बाद 315 छात्राओं के ओवदन स्वीकृत किए गए हैं। कृषि विभाग ने इनके खातों में राशि हस्तांतरित करने की तैयारी कर ली है।

75 छात्राएं कॉलेज की, अन्य स्कूलों से
बाड़मेर में छात्रवृति के लिए आवेदन करने वाली 315 छात्राओं में से 75 छात्राएं कॉलेज की हैं। इन्हें इस बार 15 हजार की बजाय 25 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं 11वीं व 12वीं कक्षा में कृषि विषय की पढाई करने वाली 240 छात्राओं को 5 हजार की बजाय 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। ऐेसे में कॉलेज छात्राओं की छात्रवृति के लिए 18 लाख 75 हजार तथा स्कूल छात्राओं के लिए 36 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

तारबंदी के लिए 722 किसानों को जल्द राहत
खेत की तारबंदी करने के लिए 722 किसानों को जल्द राहत मिलने वाली है। अनुसूचित जाती तथा जनजाति के 80 किसानों को लिए 32 लाख 10 हजार रुपए के बिल जारी हो गए हैं। वहीं सामान्य वर्ग के 642 किसानों को भी जल्द ही 2 करोड़ 57 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सीएम भजनलाल का एलान, राजस्थान में मंदिरों पर खर्च करेंगे 300 करोड़, अयोध्या पर भी किया बड़ा वादा

यह है तारबंदी के पैरामीटर
खेतों की तारबंदी के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को सौ रुपए प्रति मीटर के हिसाब से अधिकतम चार सौ मीटर तारबंदी के लिए राहत दी जाती है। वहीं अनुसूचित जाती व जनजाती के किसानों को 120 रुपए प्रति मीटर तथा अधिकतम 4 सौ मीटर के 48 हजार रुपए दिए जाएंगे। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए 3 करोड़ 74 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इनमें अधिकतर थ्रेसर, कल्टीवेटर तथा रोटावेटर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में अपराध करने वाले बचेंगें नहीं, अपने वादों को निभा रही बीजेपी सरकार : CM Bhajanlal


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग