8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अपराध करने वाले बचेंगें नहीं, अपने वादों को निभा रही बीजेपी सरकार : CM Bhajanlal

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को क्षेत्र के आलपुरा धोरे पर आलम धणी मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। बाड़मेर की धरती को गौरव व संस्कृति की धरती बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भेदभाव व तुष्टीकरण की राजनीति की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 22 Feb 2024, 11:18 AM IST

cm_bhajanlal.jpg

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को क्षेत्र के आलपुरा धोरे पर आलम धणी मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। बाड़मेर की धरती को गौरव व संस्कृति की धरती बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भेदभाव व तुष्टीकरण की राजनीति की है। जिनकी खुद की गारंटी नहीं है , वे दूसरों को गारंटी दे रहे हैं । राज्य में पहले पेपर लीक प्रकरण, भूमाफिया, खनन माफिया का आतंक छाया हुआ था। वर्तमान में भाजपा सरकार आते ही अपने वादे के मुताबिक पेपर लीक मामले में सरकार ने एसआईटी गठित कर आरोपियों पर सीधी कार्रवाई शुरू की है। पेपर लीक मामले में शामिल अब तक 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब यहां कोई अपराध, गैंगवार, खनन माफिया को बक्शा नहीं जाएगा। राजस्थान में गुंडागर्दी और गैंगवार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। अब राज्य में अपराध करने वाले बच नहीं सकेंगे।

जो कहा, किया
प्रधानमंत्री ने ऐसी सरकार व लोगो को सबको बदलने को मजबूर कर दिया। उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया। प्रतिष्ठा समारोह को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्य के उद्योग राज्य मंत्री के के बिश्नोई , सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, मंदिर संरक्षक कुलदीप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन, महन्त जगदीशपुरी, आलपुरा मंदिर के महंत सुमेर भारती ने भी संबोधित किया। समारोह में साधु संतों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें : Video: रेड लाइट में रुके सीएम भजनलाल... काफिला देख लोग बोले: ऐसा तो पहले कभी नहीं देखा


दर्शन कर आहुतियां लगाई
धोरे पर स्थित आलम धणी मंदिर में यज्ञ में आहुतियां दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेल व उद्योग मंत्री के के बिश्नोई से मंदिर के इतिहास व विभिन जानकारी ली।