8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम भजनलाल का एलान, राजस्थान में मंदिरों पर खर्च करेंगे 300 करोड़, अयोध्या पर भी किया बड़ा वादा

CM Bhajan Lal Big Promise on Ayodhya : बाड़मेर में राजस्थान सीएम भजनलाल ने कहा राजस्थान में मंदिरों पर सरकार 300 करोड़ रुपए खर्च करेगी। साथ ही जनता से अयोध्या को लेकर किया एक बड़ा वादा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Feb 2024, 10:38 AM IST

bhajan_lal_sharma_rajasthan.jpg

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma

बाड़मेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में 300 करोड़ रुपए मंदिरों पर खर्च होंगे और तीन लाख लोगों को अयोध्या की यात्रा करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने रूट मैप बनवाने का वादा किया। बॉर्डर के चालकना गांव में बुधवार को चालकनेची माता पेनोरमा उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी का है इसलिए कोई कसर नहीं छोड़ें। लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की सभी 25 सीटें जीतने का आह्वान किया। उन्होंने हर सीट 5 लाख से अधिक वोटों से जीतने का लक्ष्य दिया। इस दौरान केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश के उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत आदि साथ थे।



राजस्थान मुख्यमंत्री ने चालकना मंदिर में रात्रि विश्राम भवन के लिए 2.5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। विधायक आदूराम की तरफ से भी 11 लाख की घोषणा मुख्यमंत्री ने ही की। इससे पहले चालकनेची माता के पेनोरमा का उद्घाटन किया और मंदिर के दर्शन किए। आलपुरा में भी एक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें - ग्राम पंचायतों पर सीएम भजनलाल का नया आदेश, जानें क्या कहा