सरपंचों ने सीएम भजनलाल शर्मा से चौहटन में पर्यटन के विकास के लिए मदद उपलब्ध कराने की अपील की। ग्राम पंचायतों में मजबूत सड़क कनेक्टिविटी, रोजगार के प्रमुख आधार पशुधन एवं आमजन के लिए पीने के पानी, स्कूलों में शिक्षा के आधारभूत विकास, गौशाला निर्माण, बिजली कनेक्शन, आंगनबाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सालय को लेकर अपनी आवश्यकताओं से अवगत कराया।