5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पर नया अपडेट, भजनलाल सरकार के सर्कुलर ने सब बदल दिया

Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana New Update : चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पर नया अपडेट। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर भजनलाल सरकार ने एक नया सर्कुलर जारी किया है। इस नए सर्कुलर में क्या आदेश है जानिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Feb 2024, 9:51 AM IST

bhajan_lal_sharma_rajasthan.jpg

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma

Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana New Name : राजस्थान की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पर नया अपडेट। अशोक गहलोत की 'चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' का नाम बदल दिया गया है। इस योजना के नाम बदलने को लेकर 19 फरवरी को एक सर्कुलर जारी किया गया। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अब अपने नए नाम से पुकारी जाएगी। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को नया नाम अब मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना होगा। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेन्स एजेन्सी ने सोमवार को एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें लिखा था कि बजट घोषणा 2024-25 की अनुपालना में सूबे में वर्तमान में संचालित स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' करने का निर्णय लिया गया है। अतः निर्णय की पालना करते हुए योजना का नाम ऑनलाइन पोर्टल तथा समस्त प्रिटिंग सामग्री/ हॉर्डिंग/ बैनर/ प्रचार-प्रसार सामग्री/ अस्पतालों के काउंटर/ प्रांगण इत्यादि पर तदनुसार परिवर्तित कर 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' लिखवाया जाना सुनिश्चित करें।

भविष्य में किए जाने वाले समस्त पत्राचार में भी 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' नाम का उपयोग किया जाएं। योजना की शेष शर्तें एवं प्रावधान यथावत रहेंगे।



बताया जा रहा है राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से लगातार अनुरोध किया था कि इस योजना को बंद न किया जाए। चाहे इसका नाम बदल दिया जाए। तो भजनलाल सरकार ने अशोक गहलोत के अनुरोध का सम्मान करते हुए योजना को बंद नहीं किया है पर इसका नाम बदल दिया है। जिसका सर्कुलर कल सोमवार 19 फरवरी को जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें - Good News : रेलवे की सुविधा, अब जनरल टिकट आसानी से मिलेंगे



राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अपने एक बयान में कहा था कि राजस्थान में एक नई हेल्थ स्कीम लाई जाएगी। जिसमें केंद्र की आयुष्मान योजना को शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में आज बड़ी संख्या में हो सकते हैं तबादले, रात तक तैयार होती रही सूचियां