Good News : रेलवे की नई सुविधा। अब जनरल टिकट आसानी से मिलेंगे। जयपुर जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें जनरल टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में जूझना नहीं पड़ेगा। साथ ही खुले पैसे की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। दरअसल, रेलवे ने डिजिटल इंडिया और कैशलेस लेनदेन की दिशा में एक पहल शुरू की है। इसके तहत जयपुर जंक्शन के छह टिकट काउंटर पर क्यूआर कोड स्कैनर मशीन लगाई गई है, जिससे यात्री ऑनलाइन भुगतान कर टिकट ले सकेंगे।
इस संबंध में जयपुर मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि जयपुर जंक्शन स्टेशन के बाद अन्य स्टेशनों पर भी इसे शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसी ही सुविधा ट्रेनों में भी शुरू की जा चुकी है। उनमें यात्री जुर्माना भी हैंड हेल्ड मशीन( एचएचटी) के जरिए कर क्यूआर कोड स्कैनिंग से लिया जा रहा है।