7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने जो कहा, करके दिखाया- राजे

- पेयजल योजना का वीडियो कांफ्रेसिंग से लोकार्पण
2 min read
Google source verification
Release of drinking water Opening

Release of drinking water Opening

बालोतरा. प्रदेश सरकार ने जो कहा, उसके करके दिखाया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है और ना ही कभी होगा। बहुत मेहनत पर इस परियोजना का कार्य पूरा हुआ। सरकार व अधिकारी कार्य नहीं करते तो बालोतरा में हिमालय का मीठा पानी नहीं पहुंचता। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को पंचायत समिति परिसर में पोकरण-फलसूंड-बालोतरा-सिवाना पेयजल योजना का ऑनलाइन उद्घाटन कर वीडियों कांफ्रेसिंग से संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में इस पेयजल परियोजना का पारूप तैयार किया गया। 2005 में इसे स्वीकृत कर 1 हजार करोड़ की राशि स्वीकृत की, लेकिन इसके बाद प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन व नई बनी सरकार ने कोई काम नहीं किया। पूरे पांच वर्ष मामला ठप रहा।

प्रदेश में फिर से बनी भाजपा सरकार ने परियोजना कार्य पूरा करने की ठानी। अधिकारियों, श्रमिकोंं ने बहुत मेहनत की। हार्ड ड्रिलिंग करते हुए रिकॉर्ड समय में परियोजना कार्य पूरा किया। बालोतरा में पानी पहुंचने पर बहुत खुश हूं, लेकिन दु:ख है कि जो पानी पांच वर्ष पहले पहुंचना चाहिए था, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कारण नहीं पहुंचा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह में सिणधरी, अक्टूबर के अंत तक सिवाना व नवम्बर अंत तक बायतु में पानी पहुंचेगा।

दिसम्बर अंत तक परियोजना का सम्पूर्ण कार्य पूरा होने पर समस्त गांव-ढाणी तक पानी पहुंचेगा। जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि कम समय में परियोजना का कार्य पूरा करने को लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों ने दिन रात कार्य किया। उनके कार्यों की जितनी सराहना की जाए, कम है।

राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज दीपावली पर्व सा उत्सव का दिन है। वर्षों से परियोजना कार्य पूर्ण होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। आज सपना पूरा हुआ। हिमालय गंगा का पानी बालोतरा व क्षेत्र में पहुंचा। कार्यक्रम में जिला कलक्टर शिवप्रकाश नकाते, बालोतरा प्रधान चैनाराम भील, सीईटीपी अध्यक्ष सुभाष मेहता, पेयजल परियोजना मुख्य अभियंता जयसिंह चौधरी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता कैलाश रामदेव, उपखंड अधिकारी अनिल मेहला, भाजपा जिला महामंत्री भवानीसिंह टापरा, गणपत बांठिया, व्यापार मण्डल कल्याणपुर अध्यक्ष दौलाराम कुंआ, परियोजना अधीक्षण अभियंता विनोद भारती, अधिशासी अभियंता मेहाराम चौधरी, मालाराम बावरी, जलदाय विभाग बालोतरा अधिशासी अभियंता बी.एल. मीणा, तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, पार्षद शैतानसिंह चारण, अमराराम सुंदेशा, योगेश गहलोत, नैनाराम सुंदेशा, खींयाराम चौधरीमौजूद थे। संचालन नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता मदन राज चौपड़ा ने किया।