5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों ने फायरिंग कर मचाया ताडंव, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तीन को दबोचा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
firing in barmer

बाड़मेर। गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के रामजी का गोल कस्बे में वाहनों में सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर एक जने को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवाई और बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस की नाकाबंदी देख बदमाश स्कॉर्पियों जीप में सवार होकर गुड़ामालानी कस्बें की तरफ भाग गए। नाकाबंदी तोड़कर भागने में असफल रहे तीन बदमाशों को गुड़ामालानी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा व जीप बरामद की।

यों हुई वारदात
धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात के बाद तस्कर सक्रिय हो गए। धोरीमन्ना में हुई वारदात में शामिल लोगों पर रामजी का गोल में सामने वाले पक्ष ने हमला बोल दिया। यहां हुई फायरिंग में तस्कर किशनाराम सियोल गंभीर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद साचौंर रैफर कर दिया। पुलिस ने तत्काल जिलेभर में नाकाबंदी कर आरोपियों का पीछा किया।

पीछे पुलिस, आगे तस्कर बदमाश फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर गुड़ामालानी कस्बें में घुस गए। यहां उन्होंने ताडंव मचा दिया। पुलिस से घिरे तस्करों को देख अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण कुछ समझ भी नहीं पाए।

अचानक हुए घटनाक्रम के बाद चारों तरफ दहशत फैल गई। यहां बदमाश स्कॉर्पियों में सवार होकर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस जाब्ते ने साहस और चतुराई दिखाते हुए बदमाशों के वाहन को पीछे से टक्कर मार वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपी वाहन छोड़कर पैदल भागने लगे। लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते बदमाशों को दबोच लिया।

भीड़ हुई एकत्रित, बालिकाएं हुई चोटिल
गुड़ामालानी कस्बे में अचानक हुए घटनाक्रम के बाद दहशत फैल गई। यहां तस्करों का पुलिस पीछा कर रही थी, और तस्कर तेजगति से वाहन को भगाते हुए शहर में प्रवेश कर दिया। यहां तस्करों की जीप की चपेट में आने तीन बालिकाएं चोटिल हो गई। उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार हुआ।