18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैरान करने वाली घटना: पागल कुत्ते ने 30 से ज्यादा लोगों को काटा, कई घंटे रही दहशत

राजस्थान के बाड़मेर शहर के माणक हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, राजकीय अस्पताल के आगे एक श्वान गुरुवार को 30 से अधिक लोगों को काटा।
less than 1 minute read
Google source verification
photo1672385915.jpeg

अस्पताल से श्वान को ले जाते हुए।

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क / बाड़मेर । राजस्थान के बाड़मेर शहर के माणक हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, राजकीय अस्पताल के आगे एक श्वान गुरुवार को 30 से अधिक लोगों को काटा । जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को एक श्वान पागल हो गया जो हर राह चलते को काटने लगा ।

उसने माणक हॉस्पिटल से लेकर राजकीय अस्पताल तक तीस जनों को काट दिया । पूरे इलाके में कोहराम मच गया । श्वान के काटने से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लाया गया ।


यह भी पढ़ें : राजस्थान में एक और गैस सिलेंडर ब्लास्ट: धमाके से घर हुआ जमींदोज, मच गई चीख पुकार

सभी को इंजेक्शन लगाने के बाद छुट्टी दे दी गई । एक साथ मरीज आने से एक बार अस्पताल की इमरजेंसी में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद श्वान को राजकीय अस्पताल के फीमेल वार्ड से पकड़ा तब शहरवासियों ने राहत की सांस ली ।

यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल के सरकारी आवास में हुई चोरी, देखें तस्वीरें