
सांकेतिक फाइल फोटो
Barmer Teacher Rape Threat Case: बाड़मेर शहर के निकटवर्ती एक सरकारी स्कूल में पदस्थापित शिक्षक को गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार स्कूल की पांच महिला शिक्षकों ने बाड़मेर जिला कलक्टर से व्यक्तिगत रूप से मिलकर लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि संबंधित शिक्षक मोबाइल फोन पर अश्लील व आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था। एक महिला शिक्षिका को भेजे गए संदेश में घर से उठाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी शिक्षक देर रात फोन कॉल कर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। लगातार हो रही इस हरकत से महिला शिक्षकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही विस्तृत जांच मांगी है, ताकि तथ्यों की पुष्टि कर आगे की अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Updated on:
25 Feb 2026 10:47 am
Published on:
25 Feb 2026 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
