28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident: भाई दूज से पहले बाड़मेर में दर्दनाक हादसा, 2 दोस्तों का हुआ भीषण एक्सीडेंट, दोनों की मौत

Barmer Road Accident: डूगेरों का तला निवासी राजूसिंह (30) पुत्र मोहनसिंह व मीठड़ा निवासी नवलसिंह (24) पुत्र जुगतसिंह बाइक पर सवार होकर बाड़मेर शहर की तरफ आ रहे थे। बीच रास्ते में बाइस मील के पास एक बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी।
2 min read
Google source verification
barmer road accident

Barmer News: सदर थाना क्षेत्र के बाइस मील सनावड़ा के पास बोलेरो कैंपर की टक्कर से दो बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। बाइक पर सवार दो दोस्त दीपावली पर्व मनाने के बाद गांव से बाड़मेर शहर लौट रहे थे।

सदर थाना पुलिस के अनुसार डूगेरों का तला निवासी राजूसिंह (30) पुत्र मोहनसिंह व मीठड़ा निवासी नवलसिंह (24) पुत्र जुगतसिंह बाइक पर सवार होकर बाड़मेर शहर की तरफ आ रहे थे। बीच रास्ते में बाइस मील के पास एक बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों ही दोस्त उछल कर सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल होने पर जोधपुर रेफर किया। बीच रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया।

दोस्त थे, ट्रक ड्राइविंग करते थे

परिजनों ने बताया कि राजूसिंह व नवलसिंह दोनों अच्छे दोस्त होने के साथ ही दोनों ही ट्रक पर ड्राइविंग करते थे। दीपावली का पर्व होने पर छुट्टी पर थे और शुक्रवार को काम से बाड़मेर शहर आ रहे थे। बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

एक था विवाहित, दो संतान

परिजनों ने बताया कि राजूसिंह विवाहित है। इसके एक बेटा व एक बेटी है। नवलसिंह की शादी नहीं हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पर्व की खुशियां मातम में बदल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

इधर, स्कॉर्पियों की टक्कर से बाइक सवार की मौत

धोरीमन्ना थाना क्षेत्र फरड़ोदों की ढाणी के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियों वाहन की टक्कर से बाइक सवार मिश्राराम पुत्र पाबूराम की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

यह भी पढ़ें- अनिता चौधरी मर्डर केस: पुलिस का दावा- मुख्य आरोपी पर कर्जा, नशीला पदार्थ पिलाकर लूट के लिए की थी हत्या

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग