
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, चार घायल
बालोतरा (बाड़मेर). पचपदरा कस्बे के गुलाब सर्किल पर बुधवार को ट्रैक्टर-टंकी पलटने से एक युवक की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
गुलाब सर्किल पर बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे पानी से भरी ट्रैक्टर-टंकी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्रैक्टर पर सवार मुलतानचंद (22) पुत्र निंबाराम जाट निवासी बनिया धोरा (बायतु भीमजी, बायतु) ट्रैक्टर से उछल कर दूर गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं मुकेश कुमार पुत्र बांकाराम जाट व प्रवीण पुत्र करणसिंह जाट निवासी बनिया धोरा (बायतु भीमजी, बायतु) घायल हो गए। सूचना पर पचपदरा पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया। वहीं मुलतानचंद के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा। मृतक के रिश्तेदार गोकुलराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
कल्याणपुर पत्रिका. राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर सरवड़ी पुरोहितान् की सरहद में मंगलवार रात टैंकर व ट्रेलर की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो जने घायल हुए।
गुजरात के कच्छ जिला के अंतरजाल निवासी प्रदीप (26) पुत्र बालजी जाति अहीर, महेश कुमार (22), रतनलाल (24) जोधपुर से गुजरात टैंकर लेकर जा रहे थे। सरवड़ी सरहद में सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संत श्री राजाराम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाया। महेशकुमार व रतनलाल को जोधपुर रैफर किया। बुधवार सुबह प्रदीप का शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया।
तेज रफ्तार ली रही जिंदगियां- पिछले कुछ समय से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण वाहनों की तेज रफ्तार को माना जा रहा है। पचपदरा में दिन में टै्रक्टर टंकी पलटने की घटना में भी हुआ। वहीं, सरवड़ी की घटना भी कहीं न कहीं तेज रफ्तार का कारण है।
Updated on:
6 Jun 2018, 9:01 PM IST
Published on:
6 Jun 2018, 9:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.