8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक हादसाः नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटी कैंपर गाड़ी, दो की मौत

गिड़ा क्षेत्र के मानपुरा खारड़ा व परेऊ सरहद पर गिड़ा से परेऊ की तरफ जा रही एक कैंपर गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार भासभर निवासी दो जनों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 26 Jun 2023, 7:01 PM IST

Two people died after the camper car overturned in barmer

गिड़ा (बाड़मेर)। गिड़ा क्षेत्र के मानपुरा खारड़ा व परेऊ सरहद पर गिड़ा से परेऊ की तरफ जा रही एक कैंपर गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार भासभर निवासी दो जनों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी गंभीर घायलों को बालोतरा रैफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि गाड़ी में सवार लोग भासभर से गाले ढाणी कुंपलिया अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे । गिड़ा परेऊ सरहद के बीच गोलाई में अचानक नीलगाय आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में आठ से दस लोग सवार थे। जिसमें लूने खान(77) पुत्र दिंधे खान, इसाक खान(60) पुत्र पांधी खान दोनों निवासी भासभर तहसील रामसर जिला बाड़मेर की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जमीयत बानो पत्नी इसाक ,इनायती बानो पत्नी अनवर खान , रुकसाना बानो पुत्री नसीर खान , भागी बानो पत्नी सुमार खान व रहीसो पुत्री सुमार खान सभी निवासी भासभर तहसील रामसर गंभीर घायल हो गए । दो लोगों को मामूली चोट आई । गंभीर घायलों को बालोतरा रेफर किया गया। जिसमें से एक महिला जमीयत बानो को गंभीर हालत में बालोतरा से जोधपुर रेफर किया गया। दोनों मृतकों के शव गिड़ा मोर्चरी में रखे गए। मेडिकल करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें : शादी की खुशियां मातम में बदली, बहनों की डोली उठने से पहले ही दुनिया छोड़ गया भाई

सड़क पर संकेत बोर्ड नहीं
भाड़खा से पटोदी के लिए स्टेट हाइवे की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। मानपुरा खारड़ा से परेऊ तक तकरीबन कार्य पूर्ण हो चुका है, जिस पर संकेत बोर्ड नहीं लगे होने से वाहन चालक गति कम नहीं कर पाते। स्टेट हाइवे में गोलाई को भी पूर्ण रूप से घुमाव नहीं देने से गाड़ी की गति ज्यादा होने व अचानक नीलगाय आ जाने से गाड़ी चालक गाजी खान पुत्र पतन खान वाहन पर नियंत्रित नहीं कर पाए। इस सड़क में भाड़खा से पाटोदी तक ऐसे कई मोड़ है, जिस पर संकेत बोर्ड नहीं होने से दुर्घटनाएं हो रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर क्षतिग्रस्त वाहन को गिड़ा थाने खड़ा किया।

यह भी पढ़ें : कार व एसयूवी की भिड़ंत में तीन की मौत, हनुमान बेनीवाल की रैली में शामिल होने जा रहे थे