जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों वाहनों में भिड़ंत हुई। एसयूवी बाड़मेर से धोरीमन्ना की तरफ जा रही थी और कार गुजरात की तरफ से बाड़मेर आ रही थी। तेज गति व लापरवाही के चलते भिड़ंत हुई, जिसमें दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एसयूवी में सवार युवक आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की धोरीमन्ना में हो रही रैली में शामिल होने जा रहे थे।