8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी की खुशियां मातम में बदली, बहनों की डोली उठने से पहले ही दुनिया छोड़ गया भाई

थांवला थाना क्षेत्र के अखावास गांव में एक युवक स्नान कर था। इस दौरान अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से युवक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Jun 2023, 5:20 PM IST

Youth dies due to being buried in debris in nagur

रियांबड़ी (नागौर)। थांवला थाना क्षेत्र के अखावास गांव में शनिवार दोपहर में एक युवक स्नान कर था। इस दौरान अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार अखावास निवासी श्रवणराम रैगर (36) दोपहर में स्नान कर था। अचानक मिट्टी की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से श्रवणराम की मौत हो गई। वह घर में इकलौता कमाने वाला था। परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार को ढाढ़स बंधाया।

सूचना मिलने पर थांवला पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर रियांबड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। श्रवण के बड़े पिता की दो पोत्रियों की रविवार को शादी है। सुबह बारातें आएंगी इसे लेकर घर में तैयारियां चल रही थी। अचानक शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें : कार व एसयूवी की भिड़ंत में तीन की मौत, हनुमान बेनीवाल की रैली में शामिल होने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार अखावास में एक बारात किल्ला गांव से आएगी। दूल्हे सेठूराम के बड़े भाई रायचंद्र व छोटे भाई घनश्याम रेगर की 17 जून को देर रात में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। दोनों भाई घरेलू सामान लेने थांवला की तरफ आ रहे थे।

इसी दौरान कारवालों को ढाणी चौराहे पर एक चारे से भरे पिकअप ने वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। दुल्हन के पीहर व ससुराल दोनों में गमी का माहौल है।

परिजनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल
परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। दो युवकों की मौत के बाद कई घरों में चूल्हे नहीं जले।