3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी स्कूल में छुट्टी को लेकर भिड़े 2 टीचर, बच्चों के सामने पकड़ा कॉलर, VIDEO वायरल

दो शिक्षकों के बीच छुट्टी की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो कि हाथापाई में बदल गया। दोनों शिक्षकों ने शिक्षा के मंदिर में विद्यार्थियों के सामने ही एक-दूसरे का गिरेबान पकड़ लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 18 Mar 2025, 8:30 PM IST

teacher fighting viral video

राजस्थान के बाड़मेर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां के एक सरकारी स्कूल में मालूमी बात को लेकर दो शिक्षकों में बहस हो गई। थोड़ी देर के बाद ही बहस धक्का-मुक्की में बदल गई। दोनों शिक्षकों ने एक दूसरे का गिरेबान पकड़ लिया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कि अब वायरल हो चुका है।

गुड़ामालानी के स्कूल का मामला

दरअसल यह पूरा मामला गुड़ामालानी उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोलंकी की ढाणी का है। बताया जा रहा है कि दो शिक्षकों के बीच छुट्टी की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो कि हाथापाई में बदल गया। दोनों शिक्षकों ने शिक्षा के मंदिर में विद्यार्थियों के सामने ही एक-दूसरे का गिरेबान पकड़ लिया। इस दौरान दोनों शिक्षकों के शर्ट के बटन तक टूट गए।

छुट्टी को लेकर शुरू हुआ था विवाद

इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों शिक्षकों की लड़ाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीईईओ देदाराम पारंगी ने बताया कि इस संबंध में जब दोनों शिक्षकों से बात की तो पता चला कि छुट्की को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के चलते आज (मंगलवार) स्कूल नहीं जा पाया। ऐसे में बुधवार को स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सीबीईओ ओमप्रकाश कड़वासरा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। बुधवार को स्कूल में जाकर इसके संबंध में पता करके नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- होली पर कार से जमकर की थी स्टंटबाजी, जयपुर ट्रेफिक पुलिस तक पहुंचा VIDEO, तो उड़ गए चालक के होश

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़