3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News: होली पर कार से जमकर की थी स्टंटबाजी, जयपुर ट्रेफिक पुलिस तक पहुंचा VIDEO, तो उड़ गए चालक के होश

Jaipur Traffic Police: यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सड़क पर स्टंट करना न सिर्फ खतरनाक है बल्कि गैर कानूनी है। यातायात नियमों का पालन करें और अपने साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 18 Mar 2025, 7:35 PM IST

jaipur traffic police

होली पर अक्सर युवा जोश-जोश में ऐसी हरकतें कर देते हैं, जो उसने साथ-साथ अन्य लोगों पर भी भारी पड़ सकती है। ऐसा ही एक मामला जयपुर से सामने आया है। दरअसल यहां होली के जोश में कार में सवार कुछ युवकों ने ऐसा स्टंट किया जो कि अन्य वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता था।

एक व्यक्ति ने कार से स्टंटबाजी करते युवकों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद जब यह वीडियो जयपुर ट्रेफिक पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई का फैसला किया। यातायात पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान की। पुलिस ने इसके बाद कार को जब्त कर लिया, वहीं चालक पर 6 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया।

खतरनाक थी स्टंटबाजी

दरअसल ये युवक होली के दिन जयपुर के एक ओवरबिज्र से ठीक पहले कार को मुख्य सड़क पर तेजी से गोल-गोल घुमा रहे थे। इस दौरान वहां से कई वाहन भी गुजर रहे थे, जिनके लिए यह स्टंटबाजी जानलेवा साबित हो सकती थी। युवक स्टंटबाजी में इतने मशगूल थे कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि सामने से एक कार आ रही है। बावजूद इसके उन्होंने सड़क पर तेजी के साथ अपनी कार को घुमा दिया। ऐसे में सामने से आ रहे कार चालक ने सावधानी बरतते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्टंट करना गैरकानूनी

जयपुर ट्रेफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि होली के दिन सड़क पर एक कार चालक की ओर से स्टंट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया। यातायात पुलिस जयपुर ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए कार चालक पर कार्रवाई की, वाहन का चालान कर कार को जब्त किया गया। यातायात पुलिस ने आगे लिखा कि सड़क पर स्टंट करना न सिर्फ खतरनाक है बल्कि गैर कानूनी है। यातायात नियमों का पालन करें और अपने साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें- 4 महीने बाद जिंदगी की जंग हारा भरतपुर का NSG कमांडो, जमीनी विवाद में लगी थी गोलियां